Connect with us

नैनीताल

रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक, फूड लाइसेंस और बैंक मैनेजरों की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की अगस्त मासिक बैठक एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे की अध्यक्षता और महासचिव गौरव गोला के संचालन में आयोजित हुई। बैठक में बार के कई सदस्यों ने रामनगर में फूड लाइसेंस से जुड़े अधिकारियों और कुछ बैंक मैनेजरों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराज़गी जताई।

सदस्यों का कहना था कि फूड लाइसेंस जारी करने वाले अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इसके अलावा, कुछ बैंक मैनेजर फाइलों में जानबूझकर आपत्ति लगाकर उन्हें अपने पसंदीदा सीए या अकाउंटेंट के पास भेजते हैं, और स्पष्ट रूप से कहते हैं कि वहां से काम कराने पर ही फाइल आगे बढ़ेगी। यह प्रक्रिया नियमों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में निकाह से पहले पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, हंगामा और दूल्हे को उठाकर ले गई पुलिस

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो भी बैंक ऐसा कर रहे हैं, वे अपनी इस गलती को सुधार लें, अन्यथा अधिवक्ता एक जनव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे, जिसका पूरा जिम्मा संबंधित बैंक पर होगा।

यह भी पढ़ें 👉  21 अप्रैल को धूमकेतु सूर्य के सर्वाधिक नजदीक पहुंचेगा

बैठक में मनु अग्रवाल, फिरोज अंसारी, भोपाल रावत, संजीव अग्रवाल, विशाल रस्तोगी, सागर भट्ट, शोभित अग्रवाल, गुलरेज राजा, प्रबल बंसल, राकेश राही, मनोज अग्रवाल, नावेद सैफी, लईक अहमद, जीशान मलिक और फैजुल हक मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement