Connect with us

नैनीताल

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बवाल, कांग्रेस के चार सदस्य लापता, हाईकोर्ट सख्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर नैनीताल में भारी हंगामा मच गया है। कांग्रेस का आरोप है कि उनके चार जिला पंचायत सदस्यों का मतदान से ठीक पहले अपहरण कर लिया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह घटना चुनाव को प्रभावित करने की साजिश है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हाईकोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने न्याय की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पहाड़पानी के सेलालेख गांव में युवक पर भालू का हमला, युवक ने पत्थरों से भालू को भगाया

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि चारों सदस्य अचानक गायब हो गए और सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोगों को उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाते देखा जा सकता है। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तुरंत पेश होने का आदेश दिया है। साथ ही, लापता सदस्यों को जल्द खोजने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारिता क्षेत्र में देश में सबसे आगे बढ़ रहा उत्तराखंड: शाह

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर उनके सदस्यों को सुरक्षित वापस नहीं लाया गया, तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस घटनाक्रम के बाद जिले में तनाव का माहौल है और सभी की नजरें हाईकोर्ट के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Select Language

Advertisement