नैनीताल
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: सुबह 3 बजे वोटों की गिनती, 18 अगस्त को सार्वजनिक होंगे नतीजे
नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में 15 अगस्त की तड़के तीन बजे कड़ी सुरक्षा और कैमरों की निगरानी में वोटों की गिनती हुई।
22 जिला पंचायत सदस्यों द्वारा डाले गए वोटों की गणना राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने करवाई। निर्वाचन नियमावली में री-पोलिंग के प्रावधान न होने के चलते गिनती कर परिणाम को सीलबंद लिफाफे में बंद किया गया, जिसे 18 अगस्त को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। जीत-हार का अंतिम फैसला कोर्ट के निर्णय पर निर्भर करेगा।
