उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर : रेड अलर्ट जारी, प्रशासन हाई अलर्ट पर
देहरादून। उत्तराखंड में इस वक्त पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेशभर में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा और बचाव संबंधी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलेवार पूर्वानुमान अलर्ट
• 2 सितम्बर 2025 –
• रेड अलर्ट (अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना) : देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर।
• ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी वर्षा) : हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़।
• 3 सितम्बर 2025 –
• ऑरेंज अलर्ट : देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, बागेश्वर।
• येलो अलर्ट : अन्य जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा संभावित।
• 4 से 6 सितम्बर 2025 –
• येलो अलर्ट : राज्य के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना।
प्रशासनिक दिशा-निर्देश
सभी जिला प्रशासन, पुलिस व आपदा प्रबंधन इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील मार्गों पर भूस्खलन संभावित स्थलों पर जेसीबी व उपकरण तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।
• स्कूल और कॉलेजों में सुरक्षा उपायों की सख्त निगरानी।
• उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन पर रोक।
• किसी भी आपदा की त्वरित सूचना SEOC और राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष को देना अनिवार्य।
आपातकालीन संपर्क
• SEOC टोल फ्री नंबर – 1070
• फोन – 0135-2710334, 0135-2710335
• मोबाइल – 9058441404, 8218867005
जनहित में अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
