Connect with us

नैनीताल

भाजपा नैनीताल की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, देखें लिस्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने शनिवार को जिला संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से की गई हैं। नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

घोषित सूची के अनुसार, जिला उपाध्यक्ष पद पर दयाकिशन पोखरिया, प्रतिभा जोशी, नवीन भट्ट, प्रताप बोरा, प्रगति जैन और गणेश रावत को नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला महामंत्री की जिम्मेदारी रंजन सिंह बर्गली और विनीत अग्रवाल को सौंपी गई।
जिला मंत्री पद पर कुंदन सिंह चिलवाल, प्रकाश आर्या, प्रताप रैक्वाल, मनोज भट्ट, पुष्कर जोशी, रूकमणि बचखेती और आशीष मल्होत्रा को स्थान मिला। अन्य पदों पर हेमंत बिष्ट को जिला कोषाध्यक्ष, पंकज अधिकारी को जिला कार्यालय मंत्री तथा नितिन राणा को सह-कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया।
संगठन की मीडिया और तकनीकी टीम में संजय डोर्बी जिला मीडिया संयोजक, विनोद तिवारी सह-मीडिया संयोजक, अमित चौधरी आईटी संयोजक, संजय पांडे सोशल मीडिया संयोजक और रत्नेश साह सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाए गए हैं।
जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा भाजपा की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

Select Language

Advertisement