Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में वार्डवार जन सुविधा शिविर, राशन कार्ड से आधार सेवाओं तक, मौके पर निस्तारित हुईं समस्याएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नियमित रूप से वार्डवार जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 8 सितंबर (सोमवार) को वार्ड संख्या 25 और 26 में जन सुविधा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर वार्ड 25 एवं 26 के पार्षद कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिला प्रशासन ने नागरिकों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया।
शिविर में नागरिकों ने आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने तथा नए राशन कार्ड बनाने जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं। इनमें से कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया जबकि शेष का त्वरित निस्तारण संबंधित विभागों को सौंपा गया। आधार सेवा से जुड़े कार्यों के अंतर्गत कुल 54 आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए गए। पूर्ति विभाग से संबंधित 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण विभागीय अधिकारियों ने वहीं किया।
जन सुविधा शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी. के. भट्ट, वार्ड 25 की पार्षद सीमा अंजुम और वार्ड 26 की पार्षद रेश्मा प्रवीन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पार्षदगण ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इन शिविरों से नागरिकों और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ है।
इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, विवाह पंजीकरण, बिजली-पानी जैसी सेवाओं का लाभ वार्ड स्तर पर ही मिल रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुंचें और सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement