Connect with us

देहरादून

दून में पुलिस से घिरा हरियाणा का कुख्यात बदमाश, खुद को गोली मारकर दी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। हरियाणा के जींद का कुख्यात बदमाश सुनील कुमार उर्फ सुनील कपूर ने रविवार को दून में पुलिस से घिरने पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरोपी के खिलाफ हरियाणा में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के कई मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
शनिवार को हरियाणा पुलिस की क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी की टीम ने उसे हरिद्वार रोडवेज बस स्टैंड पर घेरने की कोशिश की थी। लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए सुनील ने टीम के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रकाश पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। दो गोलियां लगने से दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही।
रविवार सुबह करीब छह बजे सुनील देहरादून के कांवली रोड, लक्ष्मण चौक स्थित अपने रिश्तेदार जितेंद्र के घर पहुंचा। पुलिस को सूचना मिली तो हरियाणा और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने दोपहर करीब एक बजे दबिश दी। जिस कमरे में आरोपी छिपा था, उसे बाहर से ताला लगाकर बंद किया गया था। पुलिस जब रिश्तेदार को साथ लेकर कमरे का ताला खोलने पहुंची तो आरोपी ने खुद को बचाने का कोई रास्ता न देखकर अपनी दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मौके से तमाम साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। हरियाणा पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
सुनील कुमार की आपराधिक गतिविधियों के चलते हरियाणा पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। हरिद्वार से लेकर दून तक फैले इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। फिलहाल घायल दरोगा का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क की तहकीकात कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, शादी तय हुई तो दहेज में कार न मिलने पर तोड़ी शादी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement