Connect with us

नैनीताल

रामनगर: नाबालिक लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मामला, धर्म परिवर्तन का भी आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। एक चौदह साल की नाबालिक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में धर्म परिवर्तन के प्रयास का भी आरोप है। पुलिस ने पीड़िता को एक घर से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक दूसरी लड़की पीड़िता को एक खास धर्म से संबंधित कपड़े पहनाती हुई नजर आ रही थी। इसके बाद जब 19 सितंबर को लड़की स्कूल से घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़की को शहर के एक घर से बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, इस घटना का मुख्य आरोपी एक नाबालिक लड़का है। आरोप है कि यह ‘लव जिहाद’ का मामला है, जिसमें आरोपी धर्म परिवर्तन के लिए पीड़िता पर दबाव बना रहा था। इस घटना में आरोपी का साथ देने वाली पीड़िता की कुछ सहेलियां भी शामिल हैं, जो सभी नाबालिक हैं। पुलिस वायरल वीडियो और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement