Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। हल्दूचौड़ के दौलिया प्रगति विहार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी पत्नी उमा भट्ट ने सोमवार देर शाम अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद दोनों को परिजनों व आसपास के लोगों की मदद से हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच) ले जाया गया। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उमा भट्ट (45) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रकाश भट्ट (50) की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, दंपति द्वारा अचानक जहरीला पदार्थ खाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रकाश भट्ट का हल्दूचौड़ स्थित आईओसी डिपो के सामने एक रेस्टोरेंट है। वे पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। परिवार में दो बच्चे हैं—एक पुत्र और एक पुत्री। घटना के बाद से परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आघात है।
एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि महिला मृत अवस्था में ही अस्पताल लाई गई थी। वहीं, प्रकाश भट्ट का इलाज चल रहा है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दूसरी ओर, एसएसआई लालकुआं दीपक बिष्ट ने बताया कि दंपति के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पुलिस को मिली है। महिला की मौत की पुष्टि की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल, जहरीला पदार्थ खाने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटना की सभी संभावित परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है।

Select Language

Advertisement