Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: मिलावटखोरी पर शिकंजा: बताशे और खिलौने बनाने वाली में तीन अवैध फैक्ट्रियां सील

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दीपावली पर्व से पहले बाजारों में बिकने वाले खाद्य उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान अब्दुल्ला बिल्डिंग, गांधी नगर और बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के पीछे संचालित तीन अवैध फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर उन्हें सील कर दिया गया।
अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और तहसीलदार कुलदीप पांडे ने किया। निरीक्षण में पाया गया कि फैक्ट्रियों में गंदगी और अस्वच्छ वातावरण में खील, खिलौने और बताशे तैयार किए जा रहे थे। प्राथमिक जांच में खाद्य पदार्थों में जहरीले रसायनों के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है।
अधिकारियों ने फूड एंड सेफ्टी विभाग को उत्पादों के सैंपल परीक्षण के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि त्योहारी सीजन में खाद्य सामग्री में मिलावट या अवैध उत्पादन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगामी दिनों में शहरभर में जारी रहेगा ताकि उपभोक्ताओं तक सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंच सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement