Connect with us

उत्तराखण्ड

दीपावली पर सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, बोनस और बढ़ा डीए जल्द घोषित करेगी सरकार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश सरकार दीपावली से पहले अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। वित्त विभाग ने कर्मचारियों के लिए बोनस और महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही इसका औपचारिक एलान करेंगे।
दरअसल, केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की वृद्धि को मंजूरी दी है। इस निर्णय के तहत एक जुलाई 2025 से डीए की दर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दी गई है। प्रदेश सरकार परंपरागत रूप से केंद्र के फैसले के अनुरूप अपने कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का लाभ देती है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उत्तराखंड सरकार भी दीपावली से पहले राज्य कर्मियों को बढ़ा हुआ डीए देने की घोषणा कर देगी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम की यात्रा के लिए 10 दिन की अवधि निर्धारित


इसके साथ ही सरकार त्योहार बोनस देने पर भी विचार कर रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी समूह ‘सी’ और ‘डी’ वर्ग के कर्मचारियों को बोनस मिल सकता है। इसके लिए वित्त विभाग ने व्यय का आकलन शुरू कर दिया है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि दीपावली से पहले ही बोनस और डीए जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में राहत मिल सके। परिषद का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच यह निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगा।
वित्त विभाग के अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि बोनस और डीए से संबंधित प्रस्ताव पर शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही सरकार इसका एलान करेगी। उम्मीद है कि दीपावली से पहले लाखों कर्मचारियों को दोहरी सौगात मिल सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement