Connect with us

उधमसिंह नगर

काशीपुर में मुरादाबाद के ट्रांसपोर्ट ब्रोकर की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमरे में अंदर मिला क्षत-विक्षत शव, हत्या के बाद घर के बाहर लगा दिया ताला

काशीपुर। काशीपुर में मुरादाबाद के एक ट्रांसपोर्ट ब्रोकर की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घर के बाहर ताला लगा दिया। बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसपी, कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में अंदर मिला क्षत-विक्षत शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से मछरिया थाना कठघर मुरादाबाद निवासी मुकेश कुमार (40) पुत्र प्रेमपाल सिंह ट्रांसपोर्टर के यहां ब्रोकर था। उसने यहां ग्राम प्रतापपुर में भी मकान बनाया था। वह अकेले रहता था। मुकेश का 29 जनवरी से फोन नहीं लग रहा था। कोई अनहोनी की आशंका जताते हुए मुकेश का भाई मंगल सिंह शनिवार दोपहर उसके घर पहुंचा तो ताला लगा था। अंदर से बदबू आ रही थी। इस पर उसने पड़ोसियों को बुलाया।
सूचना पर एएसपी अभय सिंह व कोतवाल मनोज रतूड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर मकान में दाखिल हुई। जब पुलिस ने बेड खोलकर देखा तो अंदर मुकेश का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। एएसपी ने मृतक के भाई के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी ली।
मंगल सिंह ने बताया कि मुकेश 10 दिन पहले दोस्त के साथ मुरादाबाद घर आया था। पांच दिन पहले तक पड़ोसियों ने उसे अकेला देखा था। मुकेश के साथ कौन दोस्त आया था, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। मुकेश की पत्नी दो साल पहले से मायके में रहती है। थी। उसके दो बच्चे हैं, जो अपनी दादी के यहां रहते हैं।

Select Language

Advertisement