Connect with us

नई दिल्ली

विधायक कैड़ा ने खनश्यू के तितरा में निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अधिकारियों को दिये यथा शीघ्र कार्य पूर्ण करने निर्देश

धानाचूली। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने  ओखलकांडा ब्लॉक के खनश्यू के पास तितरा गधेरे में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कार्य मे देरी होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: वीर बाल दिवस: साहिबजादों के बलिदान को नमन, विधायक मदन कौशिक ने दी श्रद्धांजलि

रविवार को विधायक  कैड़ा ने बताया ओखलकांडा क्षेत्र के ग्रामीणों ने  कई बार पुल की मांग की थी। कई प्रयासों के बाद  विश्व बैंक से पुल के निर्माण की स्वीकृति मिली । विधायक कैड़ा ने कहा पिछले तीन  साल से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। अभी तक नही पूरा हो सका उन्होंने नाराजगी जाहिर करते  हुए पुल का निर्माण को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।  विधायक कैड़ा ने कहा आज तक  6 करोड़ 47 लाख की लागत से बनने वाली पुल का निर्माण कार्य  पूर्ण  हो जाना  चाहिये था ।उन्होंने जल्द कार्य पूरा करने के लिए अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देश दिए।

Select Language

Advertisement