Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: 15 IPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड गृह विभाग ने 15 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह और अरुण मोहन जोशी को CID की कमान मिली है। जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी।

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए शुक्रवार को 15 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में विस्तार किया गया है, जबकि कुछ के विभाग बदले गए हैं। सचिव गृह शैलेश बगौली द्वारा जारी सूची में पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों और विशेष इकाइयों तक बदलाव किए गए हैं।


तृप्ति भट्ट और अरुण मोहन जोशी को मिली नई कमान
इस तबादला सूची में IPS तृप्ति भट्ट को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अब अपर सचिव गृह एवं कारागार के साथ-साथ एसपी फायर सर्विस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, IPS अरुण मोहन जोशी को अब आईजी सीआईडी (CID) की जिम्मेदारी दी गई है, जो पहले कृष्ण कुमार वीके के पास थी। कृष्ण कुमार अब केवल पुलिस दूरसंचार का कार्यभार संभालेंगे।
आईजी और डीआईजी स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव
आदेश के अनुसार, आईजी विम्मी सचदेवा रमन से मुख्यालय का प्रभार हटाकर केवल प्रोविजनिंग एंड मॉर्डनाइजेशन तक सीमित रखा गया है। आईजी मुख्तार मोहसिन को अब जीआरपी (GRP) की जिम्मेदारी मिली है, जबकि आईजी करन सिंह नगन्याल को आईजी कारागार बनाया गया है। डीआईजी निवेदिता कुकरेती को फायर सर्विस से हटाकर अब एसडीआरएफ (SDRF) की कमान सौंपी गई है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण पद है।
अन्य अधिकारियों की नई नियुक्तियां
तबादला सूची में योगेंद्र सिंह रावत को आईजी कार्मिक के साथ पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी भी दी गई है। IPS यशवंत सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर और रामचंद्र राजगुरु को एसपी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। इसके अलावा, सरिता डोबाल को एसपी एटीएस (ATS) और हरीश वर्मा को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: बिहार से चारधाम यात्रा के लिए हैली सेवा के नाम पर चला रहे थे देशभर में ठगी का गिरोह, सरगना पीओएस मशीन के साथ गिरफ्तार

Select Language

Advertisement