Connect with us

नई दिल्ली

देहरादून से शिफ्ट होगी निरंजनपुर मंडी, आढ़त बाजार के लिए मुख्य सचिव का बड़ा फैसला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने देहरादून ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए निरंजनपुर मंडी शिफ्ट करने और आढ़त बाजार पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं। जानें क्या है पूरा प्लान।

देहरादून। शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान निरंजनपुर मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) को नई जगह तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस फैसले से शहर के भीतर मालवाहक वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।
बैठक में आढ़त बाजार के पुनर्निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 20 जनवरी तक आढ़त बाजार पुनर्निर्माण कार्य का शासनादेश (GO) हर हाल में जारी कर दिया जाए। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को शहर के छह प्रमुख जंक्शनों के सुधार के लिए 15 जनवरी की समयसीमा दी गई है। इन कार्यों से देहरादून की मोबिलिटी और यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
मुख्य सचिव ने शहर में बनी पार्किंग के शत-प्रतिशत उपयोग न होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने नगर निगम को ‘ऑन रोड पार्किंग’ व्यवस्था को अन्य प्रमुख मार्गों पर भी लागू करने को कहा है ताकि लोग सड़कों पर वाहन खड़े न करें। परेड ग्राउंड में अंडरग्राउंड पार्किंग की संभावनाओं को लेकर जल्द फीजिबिलिटी टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, आशारोड़ी में सीज वाहनों के लिए बन रही पार्किंग को शीघ्र शुरू करने की बात कही गई।
शहर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने अवैध तारों के जाल को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बिजली की लाइनें अंडरग्राउंड हो चुकी हैं, वहां की सड़कों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। परिवहन विभाग को भी निर्देशित किया गया है कि दिसंबर के भीतर एसपीवी (SPV) रजिस्टर कर ली जाए। बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम और वीसी एमडीडीए बंशीधर तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement