Connect with us

हल्द्वानी

नैनीताल: सगाई टूटने से आहत इंजीनियर ने दी जान, व्हाट्सएप पर लिखा- ‘धोखेबाज तू बदल गई’

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल के लालकुआं में एयरटेल इंजीनियर विनय प्रजापति ने की आत्महत्या। सगाई टूटने के बाद मंगेतर को धोखेबाज बताकर सोशल मीडिया पर लगाया स्टेटस। पुलिस जांच जारी।

नैनीताल। जिले के लालकुआं क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ एक नामी टेलीकॉम कंपनी (एयरटेल) में कार्यरत युवा इंजीनियर ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का कारण सगाई टूटना और मंगेतर द्वारा दिया गया कथित धोखा बताया जा रहा है।
मंगेतर की फोटो के साथ लगाया स्टेटस
मृतक की पहचान 28 वर्षीय विनय प्रजापति के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का निवासी था। आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने से कुछ समय पहले विनय ने अपने व्हाट्सएप पर एक दर्दनाक स्टेटस लगाया था। इसमें उसने अपनी मंगेतर की फोटो साझा करते हुए लिखा— “धोखेबाज तू बदल गई”। इस पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि वह सगाई टूटने के कारण गहरे मानसिक तनाव में था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement