Connect with us

देहरादून

रात में गायब हुई पत्नी, दोस्त के साथ मिली, हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पति ने गुस्से में कुल्हाड़ी मारकर दोस्त की कर दी हत्या
देहरादून।
आईटी पार्क के निकट एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। पुलिस ने.आरोपी को आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बद्री उर्फ विजयपाल निवासी ग्राम पन्ना चौकी थाना.अजयगढ़ मध्य प्रदेश और हरिराम निवासी ग्राम गुरुदीनपुरवा थाना अजयगढ़ जिला पन्ना मध्य प्रदेश दोस्त थे। सहस्त्रधारा रोड स्थित एक बिल्डिंग निर्माण का कार्य कर रहे थे। दोनों ने स्थल पर ही अस्थायी कमरा बनाया था
एक तरफ हरिराम पत्नी शांति देवी के साथ रहता था, जबकि दूसरी तरफ विजयपाल अकेला रहता था। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात दोनों ने शराब पी। दोनों
अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रात में हरिराम की आंखें खुली तो पत्नी गायब थी। आसपास देखा तो नहीं मिली। दोस्त विजयपाल के कमरे में गया तो वहां उसकी पत्नी साथ में थी। हरिराम गुस्सा आग बबूला हो गया और कुल्हाड़ी से विजयपाल को मार डाला।

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक नस्ल के कुत्तों पर नगर निगम की सख्ती शुरूदेहरादून में बिना पंजीकरण पाले जा रहे पिटबुल और रॉटवीलर, चेकिंग अभियान के निर्देश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement