Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार: हृदय विहार कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में जीजा-साली गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार की हृदय विहार कॉलोनी में पुलिस और AHTU ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। जीजा-साली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, एक युवती को मुक्त कराया गया।

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार के रानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हृदय विहार कॉलोनी के एक मकान में छापेमारी कर दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मुख्य संचालक आपस में रिश्ते में जीजा और साली हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को इस रैकेट की गुप्त सूचना मिली थी। मुखबिर ने सूचना दी कि हृदय विहार कॉलोनी के एक किराये के मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना मिलते ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने रणनीतिक तरीके से मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की।
पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से इरफान, सोफियान और एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से एक युवती को भी मुक्त कराया है, जिसे देह व्यापार के दलदल में धकेला गया था। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये की नकदी और एक कार बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले कई दिनों से यहाँ किराये पर रहकर अवैध गतिविधियां चला रहे थे।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस रैकेट के तार और किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं। पूछताछ में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों ने अब तक कितनी युवतियों को इस अवैध धंधे में शामिल किया है।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शहर में किसी भी प्रकार की अनैतिक और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement