Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार: प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मिले भारी-भरकम विभाग, समर्थकों में कहीं खुशी कहीं गम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। जानें प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और मदन कौशिक समेत किसे कौन सा मंत्रालय मिला।

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट विस्तार के दो दिन बाद आखिरकार मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। रविवार को जारी सूची में नए मंत्रियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इस बंटवारे में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को काफी प्रभावशाली और भारी-भरकम विभाग सौंपे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बीजेपी विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे संबोधित


मंत्रिमंडल में प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज जैसे महत्वपूर्ण महकमों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण और जलागम प्रबंधन विभाग मिले हैं। राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास विभाग मिलना एक बड़ा फैसला माना जा रहा है, क्योंकि इस विभाग की दौड़ में कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल थे।


दूसरी ओर, कुछ मंत्रियों के समर्थकों में विभागों के आवंटन को लेकर मायूसी भी देखी गई। एक कद्दावर मंत्री के समर्थक उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें शहरी विकास जैसा बड़ा विभाग मिलेगा, लेकिन सूची आने के बाद उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। खजान दास को समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण जैसे सामाजिक सरोकार वाले विभाग दिए गए हैं।
वरिष्ठ नेता मदन कौशिक को पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और आयुष शिक्षा की कमान सौंपी गई है। भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास और लघु-सूक्ष्म मध्यम उद्यम (MSME) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अब सभी मंत्रियों के सामने अपनी नई जिम्मेदारियों पर खरा उतरने और सरकार के विजन को आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में 75% उपस्थिति अनिवार्य, अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा परीक्षा का मौका
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement