Connect with us

उधमसिंह नगर

पूर्व तहसीलदार की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर : अपने नाती के स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने जा रहे पूर्व तहसीलदार की पत्नी स्कूटी से छिटककर गिर पड़ी और आयशर की चपेट में आ गई। उन्हें इलाज के लिए एक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना आईटीआई थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में चलती ट्रेन में रील बनाने वक्त बाहर गिरा फोन, युवक ने भी लगा दी छलांग और पहुंच गया अस्पताल

आपको बता दें कि रम्पुरा निवासी पूर्व तहसीलदार मनोरथ सिंह लखचोरा अपनी पत्नी लीला जोशी के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजपुर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। जैसे ही वह आलू फार्म के निकट पहुँचे कि सामने से आ रही बस की वजह से अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई । जिससे पीछे बैठी उनकीं पत्नी छिटक कर गिर पड़ी और एक आयशर की चपेट में आ गई और गम्भीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तत्काल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ उनकी हालत को गम्भीर देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Select Language

Advertisement