Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश में विदेशी महिला पर्यटक की मौत: होटल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश घूमने आई रोमानिया की महिला पर्यटक ने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी। पुलिस ने दूतावास को सूचना दी है। जानें क्या है पूरा मामला।

ऋषिकेश। विश्व प्रसिद्ध योग नगरी ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र से एक दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई एक रोमानियाई महिला पर्यटक ने एक होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।
थाना मुनि की रेती पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय टोडोस डेनिस क्रिस्टीना के रूप में हुई है। क्रिस्टीना 6 अप्रैल को ऋषिकेश आई थी और तपोवन के फुटहिल्स होटल में रुकी हुई थी। 9 अप्रैल की तड़के सुबह करीब 3:30 बजे उसने अपने होटल से 100 मीटर दूर स्थित ‘वी थ्री’ होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छलांग लगाने से कुछ समय पहले महिला ने होटल में काफी हंगामा किया था। होटल कर्मचारियों के मुताबिक, महिला ने वहाँ मौजूद स्टाफ के साथ अभद्रता की और जमकर उत्पात मचाया। इस शोर-शराबे और गहमागहमी के बीच वह कब होटल की तीसरी मंजिल पर पहुँच गई, इसका पता किसी को भी नहीं चला। पुलिस अब इस व्यवहार के पीछे के कारणों की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि महिला का शव ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने रोमानियाई दूतावास को इस घटना की आधिकारिक सूचना भेज दी है। दूतावास से जवाब मिलने और परिजनों के संपर्क में आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि मौत की असल वजह स्पष्ट हो सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement