Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

रुद्रप्रयाग सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा। 250 मीटर गहरी खाई में वाहन गिरने से तीन स्थानीय युवकों की मौके पर ही मौत। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।

रुद्रप्रयाग:उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद रुद्रप्रयाग के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर बीती रात एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हृदयविदारक दुर्घटना में वाहन सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान औरिंग निवासी नवीन (30) और सुरसाल निवासी अमित (35) व अंशुल (28) के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक भीरी से ककोला की ओर जा रहे थे। जब वे देर रात तक अपने घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। रात के अंधेरे में वाहन का कहीं पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बड़े स्तर पर खोजबीन शुरू की गई।
तलाशी अभियान के दौरान पता चला कि वाहन ककोला गांव से कुछ ही दूरी पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गया था। वाहन को नवीन चला रहा था। खाई इतनी गहरी थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला।
इस घटना के बाद से औरिंग और सुरसाल गांव सहित पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने सड़क की सुरक्षा और संकरे मोड़ों पर चिंता व्यक्त की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Select Language

Advertisement