Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार हरकी पैड़ी कांड: जीवित पत्नी का पिंडदान करने वाले पति की खुली पोल, नेहा अरोड़ा ने लगाए गंभीर आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार में जीवित पत्नी की तस्वीर गंगा में बहाने वाले अमित अरोड़ा पर पत्नी नेहा ने चुप्पी तोड़ी। शराब, घरेलू हिंसा और तलाक के दावों के साथ बताया वायरल वीडियो का पूरा सच।

हरिद्वार: उत्तराखंड के तीर्थ स्थल हरकी पैड़ी पर पिछले दिनों एक युवक द्वारा अपनी जीवित पत्नी की तस्वीर पर थूकने और उसे गंगा में प्रवाहित करने का वीडियो वायरल हुआ था। अब इस मामले में युवक की पत्नी नेहा अरोड़ा सामने आई हैं। नेहा ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने पति अमित अरोड़ा की करतूतों का कच्चा चिट्ठा खोला है और सोशल मीडिया पर चल रही बातों को पूरी तरह गलत बताया है।
नेहा अरोड़ा ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि उनके पति अमित अरोड़ा अक्सर शराब के नशे में उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। नेहा के अनुसार, उनकी शादी को 17 साल हो चुके हैं, लेकिन पति के व्यवहार के कारण उनके बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा था। इसी वजह से पिछले दो महीने से वे अलग रह रही हैं और कोर्ट में तलाक की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि नेहा गंदी रील्स बनाती थीं, जिससे परेशान होकर पति ने यह कदम उठाया। इस पर नेहा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, “मैंने कभी ऐसी कोई वीडियो नहीं बनाई। मेरी इंस्टाग्राम आईडी पर कोई भी आपत्तिजनक कंटेंट नहीं है। यह सब मेरी बदनामी करने के लिए किया गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि निजी खुन्नस निकालने के लिए अमित ने धार्मिक मर्यादाओं को ताक पर रख दिया।
इस घटना ने हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों में गहरा रोष पैदा कर दिया है। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने इसे गंगा घाट की पवित्रता और सनातन परंपराओं का अपमान बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरकी पैड़ी जैसे पावन स्थल को व्यक्तिगत तमाशे का केंद्र बनाना अक्षम्य है। प्रशासन से मांग की गई है कि ऐसे मानसिक रूप से विक्षिप्त या जानबूझकर माहौल खराब करने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement