Connect with us

हल्द्वानी

शोएब अहमद बने उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड सरकार ने शोएब अहमद को राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष बनाया है। हल्द्वानी में समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर।

हल्द्वानी। वरिष्ठ नेता शोएब अहमद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने उन्हें राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद से ही हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
शोएब अहमद का राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। वह पूर्व में समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वह हल्द्वानी विधानसभा सीट से कई बार चुनाव लड़कर क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बना चुके हैं। उनके इस लंबे अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने शोएब अहमद को बधाइयां दीं। जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं और कारीगरों को सीधा लाभ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में अल्पसंख्यक समुदाय के कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर शोएब अहमद ने प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह राज्य के अल्पसंख्यक समाज के हुनर को निखारने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उनकी प्राथमिकता युवाओं को बेहतर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना होगी ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
यह नियुक्ति राज्य में अल्पसंख्यक युवाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। उम्मीद है कि परिषद के माध्यम से चलाए जाने वाले कार्यक्रमों से स्थानीय कारीगरों और हुनरमंद युवाओं को बड़ा मंच मिलेगा।

Select Language

Advertisement