Connect with us

हल्द्वानी

बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC के नए नियम का विरोध

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में सवर्ण शक्ति संगठन ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और UGC के नए नियम को वापस लेने की मांग को लेकर सत्याग्रह किया।

हल्द्वानी। तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड आंदोलन के रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया गया।
सत्याग्रह के दौरान संगठन के सदस्यों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। संगठन के अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा कि रामपुर तिराहा में राज्य निर्माण के लिए हमारे वीरों ने बलिदान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या होने के बावजूद सरकार यूजीसी जैसे नियमों के जरिए सवर्ण समाज के साथ भेदभाव कर रही है।
कार्यक्रम में मौजूद विशाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी जाति के खिलाफ नहीं बल्कि व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए नियम सामान्य वर्ग के बच्चों के भविष्य को प्रभावित करेंगे। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि जब तक यूजीसी के इन नियमों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
सत्याग्रह में तेज सिंह कार्की सहित कई वक्ताओं ने राज्य में बढ़ रहे भ्रष्टाचार और भर्ती घोटालों पर चिंता जताई। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखते हुए ‘UGC Roll Back’ के नारे लगाए। संगठन ने मांग पूरी न होने पर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement