Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष हाजी मतीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागत, 2027 चुनाव का शंखनाद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सपा प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी का रुद्रपुर आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। जानिए 2027 उत्तराखंड चुनाव और गठबंधन को लेकर सपा की क्या है रणनीति।

रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के प्रथम रुद्रपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। रुद्रपुर पहुंचने पर सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओसियन सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों के काफिले और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।
इसके बाद रुद्रपुर सिटी क्लब में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव और समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के उपरांत सिटी क्लब में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने राज्य में संगठन विस्तार की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को पूरे उत्तराखंड में एक मजबूत और बेहद सक्रिय संगठन के रूप में खड़ा किया जाएगा।
मतीन सिद्दीकी ने घोषणा की कि जल्द ही समाजवादी पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में पद उन्हीं कार्यकर्ताओं को मिलेंगे जो पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। आगामी चुनावों की तैयारी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी।
गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत होगी। अगर सम्मानजनक सीटें मिलती हैं तो गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा जाएगा। सहमति न बनने की स्थिति में समाजवादी पार्टी अपने दम पर उत्तराखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी का मुख्य लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक ले जाना और युवाओं, किसानों, मजदूरों तथा महिलाओं की आवाज बुलंद करना है।
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता और रुद्रपुर के सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सपा का यह आक्रामक रुख राज्य के सियासी समीकरण बदल सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement