Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने आखिर किस बात के लिए मांगी माफी …

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बोले, ‘मोदी अगेन एंड अगेन’ के नारे के साथ लड़ी जाएगी लोकसभा चुनाव की सियासी जंग

श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने देहरादून में बेरोजगार युवाओं पर लाठी चार्ज की घटना को लेकर माफी मांगी। कहा कि राज्य का पूर्व सीएम और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वो युवाओं से माफी मांगते हैं। युवाओं से थोड़ी गलती हुई भी थी तो उसे अनदेखा किया जा सकता था। बल प्रयोग से बचना चाहिए था। लोकसभा चुनाव को लेकर रावत ने कहा कि यह सियासी जंग ‘मोदी अगेन एंड अगेन’ के नारे के साथ लड़ी जाएगी।
श्रीनगर में त्रिवेंद्र रावत ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए रावत ने पेपर लीक मामलों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि सरकार के स्तर से ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब पुनरावृत्ति नहीं होगी। उन्होंने आम बजट को देश को आत्मनिर्भर और विश्व में भारत को महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाला बताया। कहा, बजट में गरीबों, महिलाओं और कर्मचारियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस बार का बजट संतुलित और ऐतिहासिक है। रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों और कार्यकुशलता से विश्व में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के साथ भारत अब निर्यातक देश भी बन चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं।न

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement