Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

90 हजार की स्कूटी की 1.12 करोड़ में बोली, रकम जमा करने नहीं पहुंचा बोलीदाता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वीआईपी नंबर HP 99-9999 के लिए तीन लोगों ने लगाई है एक करोड़ से अधिक की बोली, अब दूसरे बोलीदाता का इंतजार

देहरादून। वीआईपी नंबर लेने के चक्कर में एक शख्स ने 90 हजार की स्कूटी का नंबर के लिए 1.12 करोड़ रुपए की बोली लगाई। मामला हिमाचल का है। रजिस्ट्रेशन और लाइसेंसिंग अथॉरिटी कोटखाई को एक स्कूटी के लिए फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबर HP 99-9999 के लिए 1.12 करोड़ रुपए की ऑनलाइन बोली मिली। हालांकि बोली लगाने वाला व्यक्ति शुल्क जमा करने परिवहन कार्यालय नहीं पहुंचा है। ऐसे में मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।
दरअसल, सोमवार को बोलीदाताओं ने रकम जमा करवानी थी। इसके लिए सोमवार रात 12 बजे तक का समय है। दस बजे तक भी बोलीदाता रकम जमा करवाने के लिए परिवहन विभाग के संपर्क में नहीं आया। कब यदि एक करोड़, 12 लाख रुपए से अधिक की बोली लगाने वाले देसराज सामने नहीं आते हैं तो अगले बोलीदाता संजीव एक करोड़ 11 हजार को तीन दिन का समय दिया है। यदि वे भी क्विट कर जाते हैं तो फिर एक करोड़ पांच सौ रुपए बोली लगाने वाले धर्मवीर को भी तीन दिन का समय मिलेगा। यदि कोई सामने नहीं आया तो इस फैंसी नंबर की ऑक्शन कैंसिल कर नए सिरे से बोली लगाई जाएगी।

Select Language

Advertisement