Connect with us

उत्तराखण्ड

तो 26 फरवरी को हल्द्वानी में गरजेंगे प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगी महारैली

धानाचूली(नैनीताल)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक संघ व समस्त कर्मचारी संगठन हल्द्वानी में एक विशाल रैली का आयोजन कर रहे है।
जिसकी जानकारी देते हुए पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी को हल्द्वानी में एक विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी तथा शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। महारैली में सरकार को बहुप्रतीक्षित पुरानी पेंशन बहाली का मांग का संदेश पहुंच सके। अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि महारैली 26 फरवरी को सभी शिक्षकों व कर्मचारी संगठन सुबह 10 बजे वाटिका बैंकट हॉल काठगोदाम में एकत्र होंगे। तत्पश्चात सभा करने के बाद महारैली को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय हल्द्वानी तक ले जाएंगे ।उन्होंने सभी शिक्षकों कर्मचारियों संगठनों से आव्हान किया कि होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए सभी लोग प्रतिभाग करें।ताकि सरकार पुरानी पेंशन बहाल कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  वोट डालने गए सही-सलामत, बूथों पर जाकर पता चला वो तो मर चुके हैं, खुद को जिंदा साबित न कर पाने से नहीं डाल पाए वोट

Select Language

Advertisement