Connect with us

हरिद्वार

अश्वनी पाल का निधन अपूरणीय क्षति: इरशाद अली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

फेरूपुर स्थित श्मशान घाट पर हुआ किसान नेता अश्वनी पाल का अंतिम संस्कार

हरिद्वार। भारतीय किसान मजदूर उत्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी पाल के निधन से किसानों में दुख की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को गमगीन माहौल में फेरुपुर स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया। किसान नेता अश्वनी पाल को गत दिवस ब्लड प्रेशर हाई होने के कारण ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसके बाद उन्हें देहरादून स्थित एक अस्पताल भर्ति कराया गया था। जहां गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को फेरूपुर स्थित श्मशान घाट पर मुखाग्नि उनकी बड़ी बेटी अवंतिका ने दी। युवा किसान नेता अश्वनी को ग्रामीण क्षेत्र के अलावा हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, देहरादून ओर ऋषिकेश से आए लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि युवा किसान नेता अश्वनी पाल का निधन अपूरणीय क्षति है अश्वनी पाल ने हमेशा किसानों के हक में आवाज को बुलंद किया है। अचानक उनका यूं चले जाना बड़ा दुखदाई है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप और क्रांति सह प्रभारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि युवा किसान नेता अश्वनी पाल बेहद ही सरल और सौम्य व्यवहार के धनी के उन्होंने हमेशा किसानों की लड़ाई को पुरजोर तरीके से लड़ा है। उनके निधन की खबर से गहरा आघात पहुंचा है। इस दुख को शायद ही कभी भुला पाएंगे। अश्वनी सभी के सुख दुख में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते थे आज उनका यूं अचानक से चले जाने से बड़ा झटका लगा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करते हुए उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। बस यही प्रार्थना है। अंतिम यात्रा में विधायक अनुपमा रावत, पूनम भगत, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विनोद कश्यप, पार्षद लोकेश पाल, सुनील पाल, आप नेता नरेश शर्मा, चौधरी यशपाल सिंह, गुड्डू मिश्रा, प्रधान प्रदीप चौहान, अक्षय चौधरी, डॉ वीरेंद्र चौहान, दीपक चौहान, पीयूष, नरेंद्र प्रधान, विकास तिवारी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, प्रशांत राजपूत, रकित वालिया, सुखदेव प्रधान, अजय दास महाराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement