Connect with us

हरिद्वार

दक्ष मंदिर, सतीघाट भी कॉरिडोर योजना में हो शामिल: रविंद्र गोयल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुण्यदायी अभियान सेवा समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार। पुण्यदायी अभियान सेवा समिति ने कॉरिडोर योजना को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय को एक ज्ञापन सौंपा। जबकि उनके माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी मांग पत्र भेजा। उन्होंने कॉरिडोर योजना में सतीघाट और दक्ष मंदिर को भी शामिल करने की मांग उठाई। पुण्यदायी अभियान सेवा समिति के प्रभारी रविंद्र गोयल ने कहा कि हरकी पैड़ी के अलावा दक्ष मंदिर और सतीघाट को भी कॉरिडोर योजना में सम्मिलित किया जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कनखल में एक और प्रमुख स्थान सतीघाट है। जहां पर देश-विदेश से सब बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिजनों की अस्थियों को अस्थि प्रवाह के लिए निरंतर आते हैं। सतीघाट अस्थि प्रवाह का प्राचीन व शास्त्रों में वर्णित स्थान है। इस स्थान को भी कार्य योजना में सम्मिलित करें। यहां अस्थि प्रवाह के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुंदर स्वच्छ वैदिक विधि से अस्थि प्रवाह कर सकें। यहा सिख समाज पवित्र स्थान श्री गुरु रामदास महाराज की तपस्थली होने के कारण गुरुद्वारा भी है। जहां पर सिख समाज के लोग दर्शनार्थ आते रहते हैं। कहा कि स्थानीय व्यापारियों, तीर्थ पुरोहितों एवं अन्य समाज का हित ही सर्वोपरि रखा जाये। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष बीके मेहता, मन्त्री आनन्द प्रकाश टुटेजा, कोषाध्यक्ष यशपाल विजन, मंत्री जानकी प्रसाद, अवनीश गोयल, रवि दत्त शर्मा, अशोक गुप्ता आदि शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement