Connect with us

नैनीताल

फिल्म अभिनेत्री सामंथा रूथ शूटिंग के दौरान घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल के सातताल में चल रही थी शूटिंग, हाथों में गहरी खरोंचें आईं

नैनीताल। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु मंगलवार को यहां शूटिंग के दौरान घायल हो गई। उनके हाथों में गहरी खरोंचें आईं हैं। सातताल के निकट सामंथा एक एक्शन दृश्य फिल्मा रहीं थीं तब यह हादसा हुआ। उन्हें शूटिंग रोकनी पड़ी।
सामंथा ने घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए चोटिल हाथों की फोटो भी डाली है। सामंथा इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म के लिए बन रही सिटाडेल की शूटिंग के दौरान नैनीताल में हैं। सिटाडेल (किला) प्रसिद्ध रूसो ब्रदर्स की ओर से निर्मित हॉलीवुड की बेहद सफल वेब सीरीज है।

Select Language

Advertisement