Connect with us

देहरादून

पोखरी के जंगल से युवक और युवती रेस्क्यू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रास्ता भटकने से हो गए थे लापता, SDRF ने सर्च कर सुरक्षित निकाला

देहरादून। दिनाँक 06 मार्च 2023 को रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, चमोली द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एक युवक व युवती पोखरी क्षेत्र में रास्ता भटकने से जंगल में लापता हो गए है, जिनकी खोजबीन हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ उत्तराखंड की बड़ी कामयाबी: चंडीगढ़ से साइबर ठगी गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

उक्त सूचना मिलते ही SI उमराव सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मोके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा देर रात्रि जंगल मे गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। लगभग 04 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम द्वारा दोनों को सकुशल ढूंढ लिया गया।

उक्त युवक व युवती विगत 02 दिनों से जंगल में भटक रहे थे और काफी घबराए हुए थे। SDRF टीम द्वारा दोनों को सांत्वना दी गयी तत्पश्चात दोनों को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना 2027: 10 अप्रैल से घर बैठे ऑनलाइन भरें अपनी जानकारी, जानें पूरी प्रक्रिया

रेस्क्यू किये गए लोगो का विवरण:-
1. आशुतोष भट्ट, उम्र- 26 वर्ष, निवासी- रुद्रप्रयाग।
2. वंदिता भट्ट, 22 वर्ष, निवासी- रुद्रप्रयाग।

Select Language

Advertisement