Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

युवती ने प्यार ठुकराया तो युवक ने मौत को गले लगाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा में युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी मांगी

अल्मोड़ा। होटल में ठहरे 22 वर्षीय युवक ने कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी। युवक आठ मार्च से होटल में रुका था।
पुलिस ने बताया कि लमगड़ा कफना बदवाड़ निवासी 22 वर्षीय युवक आठ मार्च से अल्मोड़ा मे मालरोड़ में स्थित एक होटल में ठहरा था। होटल का कमरा नहीं खुलने पर होटल कर्मी को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो होटल मालिक ने दरवाजा तोड़ दिया। अन्दर युवक फांसी के पंखे पर फन्दे पर लटका था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। युवक का सुसाईट नोट मिला है। जिसमें युवक ने लिखा है कि किसी युवती के प्रेम करता है, लेकिन प्रेम में असफल होने पर वह सुसाईड कर रहा है। युवक ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है।

Select Language

Advertisement