Connect with us

उत्तराखण्ड

इंफ्लूएंजा वायरस: उत्तराखंड में अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वायरस के प्रकोप से इन लोगों को करना होगा बचाव, ये सावधानी बरतें

देहरादून। एच3एन2 (इंफ्लूएंजा वायरस) के देश के विभिन्न हिस्सों में मामले सामने आने के बाद उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया। वायरस के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
एच3एन2 से बचाव के लिए सावधानी की आवश्यकता है, घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने कमजोर इम्युनिटी वाले व्यक्तियों में इस फ्लू के ज्यादा खतरे को देखते हुए उन्हें भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।

इन्‍हें खास ध्‍यान रखने की जरूरत 

खासकर अस्थमा और लंग इंफैक्शन के मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इस संक्रमण से बचाव के लिए ज्यादा एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम के कारण भी यह संक्रमण तेजी से अपनी चपेट में ले सकता है। इस संक्रमण के कारण लोग खांसी, जुकाम, बुखार, डायरिया, उल्टी और शरीर में दर्द जैसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इससे बचाव को लेकर मास्क और शारीरिक दूरी की सलाह दी गई है। आमजन को भीड़ वाली जगह से बचने को कहा गया है।
एच3एन2 का अभी कोई मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में इससे संबंधित जांच हो रही है। अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। मास्क, शारीरिक दूरी आदि के नियमों का पालन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायपालिका के आह्वान पर राज्य में 18 जून को विशेष स्वच्छता अभियान और श्रमदान का आयोजन किया जा रहा है

वायरस के ग्रसित होने के ये हैं लक्षण

• एक सप्ताह या इससे अधिक दिन तक बुखार।

• बुखार भी तेज होना।

• खांसी काफी समय तक रहना।

• बलगम की परेशानी बढ़ना।

• नाक से पानी आना।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी ने फिर दिखाई इंसानियत, बचाई जान

• सिर में दर्द रहना।

• उल्टी जैसा महसूस होना।

• भूख का कम होना।

• शरीर में दर्द रहना।

ऐसे करें इंफ्लूएंजा फ्लू से अपना बचाव

• बाहर निकलते समय या आफिस में हमेशा फेस मास्क पहनें

• खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को अच्छी तरह कवर करें

• भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें

• हाथों को समय-समय पर पानी और साबुन से धोते रहें

• खुद को हाइड्रेट रखें, पानी- फ्रूट जूस या अन्य पेय पदार्थ लेते रहें

• नाक और मुंह छूने से बचें

• बुखार आने की स्थिति में पैरासिटामोल लें

• पब्लिक प्लेस पर न थूकें और न ही हाथ मिलाएं

• किसी भी तरह के शारीरिक संपर्क से बचें

• चिकित्सक की सलाह लिए बगैर एंटीबायोटिक नहीं लें

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement