Connect with us

उत्तराखण्ड

काबू में नहीं रफ्तार, साल भर में 1042 लोग हुए सड़क हादसों का शिकार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राज्य में उधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक मौत
देहरादून। राज्य में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सड़क हादसों की संख्या के लिहाज से देहरादून राज्य में पहले नंबर पर है। जबकि हादसों में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक उधमसिंह नगर है।
सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में आंकड़े का खुलासा हुआ है। देहरादून में वर्ष 2020 में 365, वर्ष 2021 में 465 और वर्ष 2022 में 465 सड़क हादसे हुए। इसके बाद यूसनगर हरिद्वार और नैतीताल में सड़क हादसे हुए। इन हादसों में मौत के लिहाज से यूएसनगर सबसे संवेदनशील जिला रहा है।
यूएसनगर में वर्ष 2020 में 188, 2021 में 230 और वर्ष 2022 में 259 लोगों की मौत हुई। हादसों और मौतों की संख्या बाकी जिलों से ज्यादा है।
वर्ष पुलिस और परिवहन विभाग ने वर्ष 2021 में 23 हजार 804 वाहनों का चालान किया था। अगले साल 2022 में यह संख्या बढ़कर 37 हजार 240 हो गई। और इसी के साथ हादसों ओर मौतों की संख्या भी बढ़ती रही।

यह भी पढ़ें 👉  मिलेगी मरीजों को बड़ी राहत, टेली मेडिसिन सेवाओं से जुड़ेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

वर्ष-दुर्घटना-घायल-मृत
2019-1353-1459-866
2020-1041-854-674
2021-1405-1091-820
2022-1674-1613-1042

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement