Connect with us

नई दिल्ली

विधायक कैड़ा ने सीएम धामी से खाम लैंड व हरिनगर में बसे किसानों को मालिकाना हक देने की उठाई मांग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री को सौप ज्ञापन
भीमताल(नैनीताल) भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने गैरसैण (भराडीसैण) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से मुलाक़ात कर कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा,धारी,रामगढ़ व भीमताल ब्लॉकों में खाम लैंड व हरिनगर गाँवो में बसे किसानों की भूमि में मालिकाना हक दिए जाने की मांग उठाई।
विधायक कैड़ा ने सीएम धामी को बताया सालो से खाम लैंड व हरीनगर गाँव में रहने वाले किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई बहुउदेशीय योजनाओं में जैसे किसान सम्मान निधि, सरकार द्वारा दिये जाने वाली शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण की सुविधा नहीं मिल पा रही है। साथ ही कई का स्थायी प्रमाण पत्र नही बन पा रहा है। ऐसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ जमीन ग्रामीणों के नाम नहीं होने पर उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से हरीनगर गावों व खाम लेंड की जमीन रहने वाले ग्रामीण किसानों को जमीन का मालिकाना हक देने की मांग की। जिससे ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ मिल सकें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement