Connect with us

हरिद्वार

फैक्ट्री में काम करने वाली युवतियों को सिखाए सेल्फ डिफेंस के गुर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टीम गौरा ने औद्योगिक क्षेत्र सिड़कुल में गौरा शक्ति टीम ने आयोजित किया कार्यक्रम

हरिद्वार। नारी शक्ति को स्वयं की रक्षा करने हेतु तैयार करने के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे Self Defence Techniques Campaign पर काम करते हुए लगातार महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हरिद्वार पुलिस ने आज सिड़कुल क्षेत्र की HQ lamp company में काम कर रही महिलाओं एवं युवतियों को सेल्फ डिफेंस स्कील्स की प्रेक्टिकल जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें 👉  बस में सवार होकर यात्रियों की काटते थे जेब, पकड़े गए तो पुलिस के उड़े होश

महिला सुरक्षा से संबंधित इस कार्यक्रम में टीम ”गौरा शक्ति” द्वारा “अपनी रक्षा अपने हाथ” के मोटो के साथ महिला अपराधों व उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किए जाने के साथ-साथ मुश्किल हालात से निपटने व आवश्यकता पड़ने पर Uttarakhand Police App के SOS बटन को क्लिक कर सहायता प्राप्त करने की भी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल बिलासपुर में दर्दनाक हादसा : पहाड़ी से मलबा गिरने से बस दब गई, 15 की मौत, तीन यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

उक्त अवसर ”गौरा शक्ति टीम” के साथ-साथ HQ lamp company sidkul की मेनेजर मनीष जोशी भी मौजूद रही।

”गौरा शक्ति टीम”
1. म.का. शशि बाला     
2. म.कां. शोभा           
3. म.का. सुष्मिता
4. म.का. रितु शर्मा

Select Language

Advertisement