Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

सतपुली के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोग रेस्क्यू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दिनाँक 21 मार्च 2023 को थाना सतपुली द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गयी कि सतपुली से 02 किमी आगे एक बोलेरो वाहन (UK12 TA 0822) अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से ASI गब्बर सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी नरेन्द्रनगर में डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, एक की मौत

उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे जोकि सतपुली से चौमासूधार की ओर जा रहे थे, अचानक वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में बनी झील में गिर गया।

SDRF टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू अभियान आरम्भ किया। रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नदी में उतरकर दोनों घायलों को स्ट्रैचर के माध्यम से किनारे लाया तत्पश्चात बिना देरी किये एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु हंस अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी जिले के धरासू में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से एक महिला की मौत, छह घायल

घायलों का विवरण:-

  1. प्रेम बल्लभ पुत्र श्री भैरव दत्त, 36 वर्ष, निवासी- चौमासूधार, पौड़ी गढ़वाल।
  2. अरविंद पुत्र श्री अर्जुन सिंह, 27 वर्ष, निवासी- चौमासूधार, पौड़ी गढ़वाल।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement