Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश: गोवा बीच के पास गंगा नदी में डूबा हरियाणा का युवक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून।  25 मार्च 2023 को थाना लक्ष्मण झूला SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक युवक गंगा नदी में डूब गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी किशोर कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्तगल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल  गोवा बीच व आस पास सर्चिंग अभियान चलाया गया । सभी संभावित स्थानों में लगातार सर्चिंग की गयी व परन्तु युवक का कुछ पता नही लग पाया। अंधेरा बढ़ने  के कारण सर्चिंग अभियान को आज रोका गया है व कल पुनः गंगा नदी में सर्चिंग कि जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नौवीं कक्षा की छात्रा ने कम नंबर आने पर फांसी लगाकर जान दी

गौरतलब है कि उक्त युवक व उसके दोस्त, हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आये थे ।इनमें से एक युवक गोवा बीच के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान अचानक डूबने लगा जिस कारण उक्त युवक उसे बचाने नदी में कूदा व वह खुद डूब गया जबकि दूसरा युवक जो डूब रहा था उसे नजदीकी क्याकिंग करने वाले व्यक्ति ने बचा लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में तपोवन में गंगा में नहाते डूबा युवक, चीला नहर से भी मिला अज्ञात शव

मृतक का नाम :- श्री हिमांशु छाबड़ा उम्र – 28 पुत्र श्री महेश छाबड़ा।
निवासी :- हाउस नंबर 63/28 आशीर्वाद मैरिज लॉन के पास ज्योति पार्क गुड़गांव हरियाणा।
*SDRF टीम का विवरण*
1. मुख्य आरक्षी किशोर कुमार
2. आरक्षी रजत तोमर
3. आरक्षी अंशुल पाण्डेय
4. आरक्षी नरेंद्र रावत
5. आरक्षी रविन्द्र रावत
6. चालक विनोद डबास

*मीडिया सैल SDRF*

Select Language

Advertisement