Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

देहरादून में पकड़े गए हल्द्वानी बरेली रोड़ के बाइक चोर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बाइक चोरी करने के बाद घिस देते थे चेसिस नंबर, चोरी की बाइक हुई बरामद

देहरादून। डालनवाला पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए हल्द्वानी बरेली रोड के 3 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हल्द्वानी से देहरादून तक चार बाइक भी चोरी की हैं। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने युवकों की निशानदेही पर चार बाइक भी बरामद कर ली हैं।
एसपी क्राइम सर्वेश पंवार ने बताया कि चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश निवासी प्रदीप खंतवाल, धारकोट यमकेश्वर, पौड़ी निवासी मनीश शर्मा ने डोईवाला कोतवाली और जमनीवाला 18 बीघा, राजपुर निवासी आयुष रावत ने डालनवाला कोतवाली में वाहन चोरी की शिकायतें दर्ज करवाई थीं।
डालनवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर एनके भट्ट, हर्रावाला पुलिस चौकी के इंचार्ज विवेक भंडारी ने घटनास्थल के आसपास 200 सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग से मिली लीड के बाद कुआंवाला बैरियर के पास से नितेश कश्यप निवासी डी क्लास चौराहा हल्द्वानी, अमन शर्मा निवासी चौधरी कालोनी बरेली रोड हल्द्वानी और सौरभ साहू निवासी वृंदावन कालोनी, बरेली रोड हल्द्वानी को गिरफ्तार किया। आरोपितों की निशानदेही पर लच्छीवाला जंगल से चार बाइक बरामद की गई।
एसपी क्राइम सर्वेश पंवार ने बताया कि कुछ समय पूर्व आरोपित नितेश कश्यप की बाइक से किसी व्यक्ति को टक्कर लग गई थी। टक्कर लगने के बाद झगड़ा हुआ तो व्यक्ति ने नितेश के खिलाफ थाना वनफूलपुरा, हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कराया। अब दोनों पक्ष में समझौता हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने क्षतिपूर्ति के रूप में 50 हजार रुपये मांगे हैं।
नितेश न रुपये न होने के कारण अपने दो साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी करनी शुरू कर दी। आरोपितों ने कुछ दिन पहले रुद्रपुर से एक बाइक चोरी की और उसकी नंबर प्लेट हटा दी व चेसिस नंबर घिस दिया। बाइक से वह डोईवाला पहुंचे और वहां से एक स्कूटी व मोटरसाइकिल चोरी की। 22 मार्च को वह करनपुर पहुंचे और यहां बुलेट चोरी कर ली। चोरी के वाहन तीनों ने लच्छीवाला के जंगल में छिपा दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement