Connect with us

हरिद्वार

वरिष्ठ पत्रकार तनुज वालिया का हार्ट अटैक से निधन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रविवार रात अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुआ निधन

हरिद्वार। हरिद्वार प्रेस क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष तनुज वालिया का हार्ट अटैक से निधन हो गया। देर शाम तबियत बिगड़ने पर उन्हें मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
वरिष्ठ पत्रकार तनुज वालिया के निधन की खबर से हरिद्वार के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से न सिर्फ हरिद्वार की पत्रकारिता बल्कि प्रेस क्लब को भी अपूर्ण क्षति पहुंची है। समाचार पत्रों के अलावा कई प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स चैनलों में सेवाएं देने के बाद वरिष्ठ पत्रकार तनुज वालिया इन दिनों ईटीवी भारत में कार्यरत थे। रविवार को अचानक देर शाम तबियत बिगड़ने पर उन्हें सिडकुल स्थित मेट्रो हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां देर रात उनका निधन हो गया। उनके निधन से हरिद्वार प्रेस क्लब और उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके निधन से पत्रकारों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  कटापत्थर में यमुना नदी का कहर: स्कूटी और बाइक समेत नदी में बहे पांच युवक, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Select Language

Advertisement