Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए की विधायक ने 4 लाख की घोषणा की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अखंड रामायण पाठ में पहुँचे विधायक मेहरा

आरतोला (अल्मोड़ा)। भगवती मंदिर आरतोला में अखंड रामायण पाठ एवं भंडारे में विधायक मोहन सिंह मेहरा भी पहुँचे। उन्होंने मंदिर सौंदर्यीकरण के लिये, विधायक निधि से चार लाख देने की घोषणा की।
अखंड पाठ गंधक निवासी दीवान सिंह पुत्र श्री नरपत सिंह द्वारा आयोजित किया गया। पाठ के बाद भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया। अवसर पर आस-पास के ग्रामीण महिलाओं द्वारा भगवती मंदिर दंडेश्वर तक शोभायात्रा निकाली।
इस मौके पर विघायक मेहरा के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, गोपाल बिष्ट, महेंद्र मेहरा, जीवन सिंह, दीवान सिंह, मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह,गंधक के सरपंच पूरन सिंह नेगी, कमल सिंह, ग्राम प्रधान दीपा देवी, मालती बिष्ट, राधा देवी, हेमा देवी, दीवान सिंह, हरीश सिंह, आदि लोग मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  उपपा के शिष्टमंडल ने जंगली सुवरों से निजात और राइका नैनी चौगर्खा में प्रवक्ताओं की नियुक्ति की लगाई गुहार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement