Connect with us

उधमसिंह नगर

बस में चढ़ते वक्त जेबकतरों ने यात्री के उड़ाए 15 हजार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीड़ का उठाया फायदा और बस में चढ़ते वक्त किया हाथ साफ

इसी बस में चढ़ते कटी जेब

काशीपुर। रोडवेज बस में सवार हो रहे युवक की जेबकतरों से 15 हजार रुपये उड़ा लिए। युवक ने बस चालक की मदद से जेबकतरों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन जेब कतरे सड़क से एक गली के अंदर घुस गए।

गोले में पीड़ित यात्री जोगेन्द्र सिंह

धामपुर निवासी जोगेंद्र सिंह काशीपुर में शुगर मिल में जॉब करते हैं। शनिवार दोपहर वह काठगोदाम डिपो की रोडवेज बस में काशीपुर से चढ़े। बस में चढ़ते वक्त ही भीड़ में 3 युवकों ने जोगेन्द्र सिंह की जेब काट दी। तीनों युवक अचानक बस से उतर गए। जोगेन्द्र को अपनी जेब कटने के अहसास हुआ तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। बस से चढ़ते ही नीचे उतरे तीनों युवक बाइक में सवार होकर फरार हो गए। युवको ने बाइक सड़क किनारे ही खड़ी की थी।
जोगेन्द्र सिंह की मदद के लिए रोडवेज चालक ने बस को बाइक सवार युवकों के पीछे दौड़ाया। लेकिन युवक सड़क से एक गली के अंदर घुस गए। जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि उसने किसी परिचित को 15 हजार रुपये देने थे। रुपये देने के लिए ही उसने बस में चढ़ने से पहले एटीएम से कैश निकाला था।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में अधजली हालत में मिला सेवानिवृत्त कर्मी का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच में जुटी पुलिस

Select Language

Advertisement