Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में महिला रामलीला में कुम्भकरण और मेघनाथ वध का मंचन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुनर्नवा महिला समिति कर रही आयोजन, बंदे मातरम ग्रुप की टीम संभाल रही मैनेजमेंट

हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति द्वारा आयोजित महिला रामलीला का नवम् दिवसीय मंचन किया गया। जिसमें कुम्भकरण और मेघनाथ वध का मंचन हुआ।
हीरानगर पर्वतीय उत्थान मंच में आयोजित रामलीला में राम की भूमिका में मानसी, लक्ष्मण – लक्षिता, विभीषण-बीना जोशी,रावण-गीता दर्मवाल, सुग्रीव-प्रिया कश्मीरा,हनुमान-तनुजा जोशी जामवंत-प्रेमा जोशी, मेघनाथ-सुमन शाह,अंगद-उर्वशी बोरा,सुलोचना-शोभा पाण्डे, मन्दोदरी -रीता पाण्डे ,यज्ञ पंडित-गीता पंत, राक्षस सेना और बंदर सेना आदि ने अभिनय किया ।
रामलीला आयोजक, पुनर्नवा महिला समिति के सदस्य-अध्यक्ष लता बोरा एवं शांति जीना, कल्पना रावत,  जानकी पोखरिया, जया बिष्ट ,मन्जू बनकोटी,निर्मला बहुगुणा यशोदा रावत, तुलसी रावत , प्रेमा बृजवासी,  कुसुम बोरा , अंजना बोरा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आधी रात को इसलिए सड़क पर निकले एसपी सिटी

पर्वतीय उत्थान मंच में हो रही रामलीला का मैनेजमेंट वंदे मातरम ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। इसमें शैलेन्द्र सिंह दानु, चंद्र शेखर परगाई, सुनील सनवाल, सुंदर पांडेय, पंकज दानु, गौरव पांडेय, मोहित उप्रेती, चंद्रेश मिलकानी, कमल तिवारी, रविन्द्र बिष्ट, आयुष जोशी और ऋतिक आर्या की अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में दो अनजान लोगों ने पंडित जी को अपनी बातों से झांसे में लेकर उतरवा ली सोने की अंगूठी

Select Language

Advertisement