Connect with us

हरिद्वार

भावना पांडे ने हरिद्वार लोकसभा से ठोकी लोकसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष हैं भावना, बोली कांग्रेस-भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में
हरिद्वार।
जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा है कि सेवा करने के उद्देश्य से वे 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस का विकल्प बनेगी।
 प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं युवा सशक्तिकरण पर जोर देते हुए भावना पांडे ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तराखंड के अधिकारी राज्य आंदोलनकारी को नहीं पहचानते। दावा किया कि कांग्रेस भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके संपर्क में हैं और उनकी जनता कैबिनेट पार्टी में शामिल होंगे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए भावना पांडे ने दावा किया कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में वह हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगी और जनता का आशीर्वाद मिलेगा। भाजपा के हरिद्वार सांसद पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से भाजपा का सांसद होने के बावजूद हरिद्वार जैसी विश्वविख्यात नगरी की स्थिति बेहद खराब है। विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था बेहद लचर है, विभिन्न पार्किंग में भी बुनियादी व्यवस्थाओं का अभाव है।
उन्होंने कहां कि यह उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि यहां तैनात अधिकारी राज्य आंदोलनकारी को पहचानते ही नहीं है। जिन लोगों ने उत्तराखंड के निर्माण के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया, वह आज उपेक्षा के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि वह सेवा करने के लिए लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है। पांच मार्च को हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान उन्होंने चुनाव लड़ने का संकल्प लिया था। दावा किया कि सांसद बनने के बाद जनपद में अवैध खनन पूरी तरह बंद करा दिया जाएगा। लेकिन लोगों की आवश्यकता को देखते हुए वैध खनन चलता रहेगा

Select Language

Advertisement