Connect with us

उत्तराखण्ड

विधानसभा के विकास के लिए संकल्पबद्ध:- आदेश चौहान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रानीपुर/हरिद्वार- रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 57 जगजीतपुर स्थित राधा कृष्ण कॉलोनी, राधा कृष्ण कॉलोनी व गुप्ता कॉलोनी में विधायक आदेश चौहान ने भूमि पूजन कर नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। कॉलोनी वासियों ने विधायक आदेश चौहान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

जगजीतपुर वार्ड नंबर 57 में विधायक ने किया निर्माण कार्यों का शुभारंभ

विधायक आदेश चौहान ने शुभारंभ करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के राज में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। हमेशा रानीपुर विधानसभा के विकास के लिए वह संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि विकास में स्वच्छता को लेकर सभी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही हैं। प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। आदेश चौहान ने कहा कि सड़क निर्माण मानक के अनुरूप होना चाहिए। जिससे आवाजाही में कोई परेशानी नहीं हो। सड़क निर्माण से कोलोनिवासियों को राहत मिलेगी। वार्ड पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य का वादा जनता से किया था। जिसे पूरा किया जा रहा है। जल्द कॉलोनी में सड़क का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने ठेकेदार को मानक के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया है। इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कमल प्रधान, पार्षद विकास कुमार, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, विष्णु धीमान, रजनीश, पंकज मिश्रा, अंकुर शर्मा, सुबे सिंह, योगेंद्र तोमर, प्रधान आशीष वालिया, कमल राजपूत, जॉनी जौहरी, सनी पर्चे, पिंटू प्रधान, प्रदीप,जयसवाल, अजय बबली, सुनील पाल आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement