Connect with us

देहरादून

ऐसी मिलावट से बना पनीर तो जानवर भी नहीं खाएंगे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चारधाम यात्रा सीजन शुरू होने से पहले पकड़ा 400 किलो नष्ट किया

देहरादून। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बाजार में मिलावटी खाद्य सामग्री पहुंचने लगी है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने देहरादून में 400 किलो मिलावटी पनीर पकड़कर नष्ट किया है। पनीर को रिफाइंड और आरारोट से तैयार किया गया था।
एफडीए की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया। 400 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया। जिसे नगर निगम की मदद से ट्रंचिंग ग्राउंड में जेसीबी से नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा।

दून व आसपास के क्षेत्रों में राज्य के बाहर से सप्लाई होने वाले दूध व दुग्ध उत्पादों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की दो टीमें गठित की गई। पहली टीम का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त जीसी कंडवाल व दूसरी टीम का नेतृत्व गढ़वाल मंडल उपायुक्त राजेंद्र सिंह रावत ने किया।
टीम ने एफडीए विजिलेंस के साथ अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर दूध व दुग्ध उत्पादों की जांच की। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि टीम ने धर्मपुर-डांडा स्थित एक स्टोर में छापा मारा, जिसमें एक कमरे में डीप फ्रिजर में धर्मेंद्र व शुभम नाम के व्यक्तियों ने दो कुंतल पनीर रखा हुआ था।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह पनीर इरशाद नाम का व्यक्ति रामपुर मनिहारान, सहारनपुर से लाया था। जिसको प्राइवेट वैन से देहरादून व मसूरी के होटलों व रेस्तरां में सप्लाई किया जाना था। पनीर रिफाइंड तेल, आरारोट आदि मिलाकर तैयार किया गया था। छह नंबर पुलिया पर अफजल व पिंकू कुमार नाम के दो व्यक्तियों से वैन में लाया जा रहा दो कुंतल पनीर भी एफडीए की टीम ने पकड़ा। इस तरह अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार कुंतल मिलावटी पनीर को जेसीबी चलाकर नष्ट किया गया। इसके अलावा पनीर, मावा व मसाला के आठ सैंपल एकत्र कर गुणवत्ता जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेजे गए हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement