Connect with us

उत्तर प्रदेश

हाइवे पर खड़े ट्रक के पीछे घुसी अनियंत्रित कार, 3 की मौत, 4 घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मृतकों में पिता-पुत्र शामिल, कार से विंध्याचल मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे सभी

चंदौली। चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बेकाबू कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में घुस गई और कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। 4 गंभीर रूप घायल हैं। मृतकों में बाप-बेटे शामिल हैं। कार सवार बिहार से विंध्याचल जा रहे थे।
घटना सुबह 6 बजे की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे-2 पर घटना हुई। कार में फंसे शवों को निकाल कर पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया है। कार सवार बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले दीपक पटेल शुक्रवार सुबह अपनी कार से कुछ लोगों के साथ मिर्जापुर जिले के विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। सदर कोतवाली के झांसी गांव के पास हाईवे पर किनारे खड़ी ट्रक में कार अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। हादसे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान रोहतास जिले के विसंभरपुर निवासी राजकिशोर चौधरी (32) और उनके बेटे आरूष चौधरी (5) और मढ़ना गांव के शैलेश कुमार (22) के रूप में हुई। इसके अलावा श्रद्धा देवी (40), खुशबु कुमारी (19), राधिका देवी (65) और रुचि चौधरी (16) को गंभीर चोटें आई हैं।

Select Language

Advertisement