Connect with us

उत्तराखण्ड

पिंडारी जीरो प्वाइंट से आगे आया एवलांच, 13 अमेरिकी पर्यटक बाल बाल बचे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर जिला प्रसाशन ने भेजी टीम, आज रेस्क्यू कर लाएं जाएंगे पर्यटक
पर्यटकों का सामान हिमस्खलन की चपेट में आया
पर्यटक सुरक्षित, नैनीताल के दो गाइड-पोर्टर पिंडारी भी साथ में हैं

बागेश्वर। पिंडारी जीरो प्वाइंट से आगे हिमस्खलन होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन की चपेट में आने अमेरिकन 13 पर्यटकों का सामान दब गया है। जबकि पर्यटक सुरक्षित हैं। 
पर्यटक जीरो प्वाइंट पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी ने एक टीम राहत और बचाव के लिए भेज दी है। यह टीम आज पिंडारी पहुंच जाएगी। उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिंडर घाटी में रुक-रुक कर वर्षा और हिमपात हो रहा है। बीते 15 दिन पूर्व अमेरिकन 13 नागरिकों की टीम और दो नैनीताल के गाइड-पोर्टर पिंडारी गए हैं। वह पिंडारी जीरो प्वाइंट से आगे निकल गए। वहां से वह मुनस्यारी की तरफ बढ़ रहे थे। जहां हिमस्खलन हुआ और उनका सामान दब गया। जबकि वह एवलांच की चपेट में आने से बालबाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  ललित मेरा दोस्त पर हिन्दुत्व के लिए गजराज को समर्थन: नागर

जिला प्रशासन को शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे घटना की सूचना मिली। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा है कि भारत सरकार से तत्काल संपर्क किया। उन्होंने केंद्र और राज्य से दो हेलीकाप्टर की डिमांड की। एसडीआरएफ की टीम के अलावा डाक्टरों का दल जिला मुख्यालय से रवाना किया।
सभी पर्यटन सुरक्षित हैं और वह पिंडारी जीरो प्वाइंट पहुंच गए हैं। जिसके बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि टीम शनिवार को पिंडारी पहुंच जाएगी। जिसमें डा.एलएस बृजवाल, डा. विरी सिंह, स्टाफ नर्स रवि कुमार, नरेंद्र शर्मा आदि शामिल हैं। वह पर्यटकों के स्वास्थ्य की जांच करेगी और उन्हें नीचे की तरफ भी लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सड़क हादसों के पीड़ितों को बड़ी राहत! अब हर अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज, धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला

Select Language

Advertisement